फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मधुवन कॉलोनी में सड़क पर जलभराव, ई-रिक्शा पलटा, लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मधुबन कालोनी में पलटा ई-रिक्शा से निकलतीं सबारी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। रविवार सुबह बारिश का पानी मधुवन कॉलोनी की सड़क पर भर जाने से आवागमन प्रभावित रहा। सुबह करीब दस बजे ई-रिक्शा पलट गया। इससे चार लोगों को चोट लगी। एक बाइक सवाल भी फिसल कर गिर गया। जलभराव के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। हालात देखे। ज्ञापन लेकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। तब लोग सड़क से हटे। लोगों ने कहा कि यही हाल रहा तो पलायन कर जाएंगे।
विज्ञापन

मधुबन कॉलोनी में दो महीने से नाला निर्माण कर जल निकासी का सिस्टम विकसित करने की मांग उठ रही है। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका परिषद के जेई को भेजा था। नाप जोख हुई, लेकिन जल निकासी का सिस्टम नहीं बन सका। बारिश शुरू हुई तो जलभराव होने लगा। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन को फोन पर अवगत कराया, लेकिन जब समाधान में देरी हुई तो रविवार को सड़क पर उतर आए। उनके हाथ में फ्लेक्स था। इसमें लिखा था जलभराव के चलते वे लोग पलायन को मजबूर हो रहे हैं।


घर के आगे पानी भर जाता है। दफ्तर आना-जाना मुश्किल हो गया था। हम कैसे रह रहे हैं। कोई अफसर आकर देखे तो समाधान होगा। -राकेश गुप्ता, नागरिक, मधुबन कॉलोनी
विज्ञापन



मेरे स्कूल में बारिश के जलभराव की वजह से बच्चे घट जाते हैं। कई बार आवाज उठाई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। - गोपीकृष्ण, स्कूल संचालक

मधुवन कॉलोनी में जलभराव की समस्या काफी पुरानी है। इससे लोगों को निजात मिल सके, इसके लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाए हैं। इससे काफी हद तक फायदा हुआ है। जल्द ही समस्या का पूर्ण समाधान कराया जाएगा। - अरुण कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट एवं कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी



नवादा में दुकानों के आगे नाले की गंदगी...कारोबार प्रभावित
बदायूं। आरिफपुर नवादा में ग्राम पंचायत ने नाले की आधी अधूरी सफाई तो कराई पर कूड़ा और कीचड़ नहीं हटवाया। दुकानों के आगे गंदगी होने की वजह से ग्राहक दुकानों तक पहुंचने से परहेज कर रहे हैं। डीपीआरओ के हस्तक्षेप के बाद तीन दिन पहले नाले की सफाई हुई थी। नाले का कूड़ा नहीं हटा तो दोबारा बारिश होने पर तमाम कूड़ा फिर से नाले में चला गया।

दुकानदार बोले- कीचड़ सड़क के किनारे ही डालकर छोड़ दी

नाले की आधी-अधूरी सफाई जैसे-तैसे हुई। कीचड़ सड़क के किनारे ही डाल दिया गया। जब सफाई करने वाले कर्मचारियों से बातचीत की तो वे 2000 रुपये मांगने लगे। -उस्मान, दुकानदार


तीन दिन से लोग सैलून तक नहीं आ रहे हैं क्योंकि सैलून के सामने और आसपास गंदगी का माहौल है। सफाई अगर बारिश से पहले हो गई होती तो यह नौबत न आती। - शबाब सलमानी, सैलून संचालक

जहां पर जलभराव की समस्या है। वहां पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नवादा पर भी सफाई कराई गई थी। अगर अब भी दिक्कत हो, तो सचिव के माध्यम से वहां पर दोबारा सफाई कराई जाएगी। -श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ


अलापुर में बारिश से सड़कें जलमग्न
अलापुर। रविवार सुबह हुई बारिश से सड़क जलमग्न हो गई। बाजार में की मुख्य सड़कों पर इस कदर जलभराव हो गया कि खरीदारों को दुकानों तक पहुंचने के लिए गंदे पानी में से होकर जाना पड़ा। करीब एक घंटे के बाद बाजार की सड़कों से पानी निकल पाया। इससे दुकानदारी पर भी काफी प्रभाव पड़ा। नगर की बाजार में बरसात के दिनों में बारिश का पानी भरने की समस्या नई नहीं है। बारिश के दिनों में यही समस्या पिछले की सालों से बनी हुई है। इसकी मुख्य बजह है पानी का निकास न होना। दुकानदार कई बार इस समस्या को लेकर अधिकारियों से कह चुके हैं, लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा हैं। संवाद


बिल्सी में हुई झमाझम बरसात

बिल्सी। नगर में रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे से दो घंटे तक रुक-रुककर बरसात होती रही। इससे नगर सड़कों पर जलभराव हो गया। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से इस बरसात से जनता को काफी राहत मिली है। बरसात होने के बाद नगर के बिजलीघर रोड, पालिका बाजार, साहबगंज, हनुमानगढ़ी कॉलोनी में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। सड़क पर कीचड़ होने से राहगीरों को परेशानी हुई। सड़कों पर काफी देर तक बरसात का पानी भरा रहा। संवाद

मधुबन कालोनी में पलटा ई-रिक्शा से निकलतीं सबारी। संवाद

मधुबन कालोनी में पलटा ई-रिक्शा से निकलतीं सबारी। संवाद

मधुबन कालोनी में पलटा ई-रिक्शा से निकलतीं सबारी। संवाद

मधुबन कालोनी में पलटा ई-रिक्शा से निकलतीं सबारी। संवाद

मधुबन कालोनी में पलटा ई-रिक्शा से निकलतीं सबारी। संवाद

मधुबन कालोनी में पलटा ई-रिक्शा से निकलतीं सबारी। संवाद

मधुबन कालोनी में पलटा ई-रिक्शा से निकलतीं सबारी। संवाद

मधुबन कालोनी में पलटा ई-रिक्शा से निकलतीं सबारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें