बदायूं के अंबेडकर चौक पर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते संविदा निविदा कर्मचारी संघ के सदस्य। स्
- फोटो : बदायूं के अंबेडकर चौक पर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते संविदा निविदा कर्मचारी संघ के सदस्य। स्रोत कर्मचारी
बदायूं। ईपीएफ घोटाले पर कार्रवाई न करने और सेवा शर्तों का पालन न करने के विरोध में पाॅवर कॉरपोरेशन के संविदा, निविदा कर्मचारियों ने रविवार को अपनी आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकाला। नायब तहसीलदार सदर निरंकार सिंह को आंबेडकर चौक पर ज्ञापन सौंपा।
उसावां रोड स्थित विद्युत वितरण के मंडल कार्यालय से कैंडल मार्च शुरू हुआ। ओवरब्रिज से होते हुए आंबेडकर चौक तक पहुंचा। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन संविदा निविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव, मध्यांचल क्षेत्र के संगठन मंत्री राकेश कुमार व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह और मध्यांचल के उपाध्यक्ष प्रेमपाल प्रजापति आदि शामिल रहे। संवाद