मौसम हुआ सुहावना, किसानों को राहत
शहर की बदहाल सड़कें और चोक नाले मामूली बारिश को भी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बुधवार को हुई बारिश में शहर के तमाम मोहल्लों में जलभराव हो गया।
बुधवार को सुबह से ही बादल छाए रहने की वजह से लोगों को बारिश होने की उम्मीद थी। शाम करीब एक घंटे तक बारिश हुई। इससे शहर के तमाम निचले इलाकों में जलभराव हो गया। वहीं शहर की टूटी सड़कों के गड्ढों में भी पानी भरा रहा। बारिश होने से मौसम सुहावना होने से लोगों को कूलर और एसी चलाने की जरूरत महसूस नहीं हुई। किसानों को राहत मिली।
------
आज और कल बारिश की संभावना
बुधवार को बारिश होने से लोगों गर्मी से राहत मिली है। यह राहत दो दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। इससे घरों से निकलने से पहले बारिश से बचाव करने के इंतजाम पूरे करके ही घरों से निकलें।