नगर पालिका परिषद की लापरवाह कार्यशैली के चलते सर्दियों में भी सड़क पर जलभराव हो गया है। इससे न सिर्फ डामरीकृत रोड खराब हो रहा है, बल्कि लोगों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है।
शहर में लॉवेला चौराहा से गांधी ग्राउंड की ओर जाने वाली सड़क पर संकरी क्लीनिक के सामने जलभराव हो गया है। जलभराव होने की वजह से इधर से गुजरने वाले पैदल यात्री, साइकिल सवार और बाइक सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों से की जा चुकी है, लेकिन इस ओर अब तक ध्यान नहीं दिया गया। इससे लोगों में पालिका के प्रति रोष बढ़ता ही जा रहा है।