फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पेयजल लाइन में लीकेज से बेसमेंट में भरा पानी

विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार में सोमवार को कपड़ा व्यापारियों ने जलभराव की समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप है कि नगर पालिका की पेयजल लाइन लीकेज होने के कारण उनकी बेसमेंट स्थित दुकानों में लगातार पानी भर रहा है, जिससे लाखों रुपये का कपड़ा एवं अन्य सामान खराब हो रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कपड़ा व्यापारी कपिल कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि पालिका की पानी की टंकी में बड़ा लीकेज है। पाइप लाइन से रिसकर पानी सीधे उनकी बेसमेंट की दुकानों तक पहुंच रहा है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारी पंकज वार्ष्णेय ने बताया कि जैसे ही पालिका द्वारा पानी की सप्लाई शुरू की जाती है, बेसमेंट की दुकानों में पानी भरना शुरू हो जाता है।
व्यापारियों का कहना है कि कई बार नगर पालिका प्रशासन से इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है, बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो रहा। प्रशासन की उदासीनता से नाराज व्यापारियों ने मुख्य बाजार में एकत्र होकर नारेबाजी की और जल्द समाधान की मांग की। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही लीकेज को ठीक कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें