फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छह परिषदीय स्कूलों में भरा पानी, पढ़ाई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गंगा और रामगंगा में बाढ़ के कारण जिले में छह परिषदीय स्कूलों में पानी भर गया है। इसके अलावा करीब 10 से ज्यादा गांव ऐसे हैं, जहां पर आवागमन अब केवल नाव से ही हो रहा है। इसकी वजह से शिक्षकों को काफी परेशानी हो रही हैं। कुछ शिक्षक किसी तरह गांव तक पहुंच भी गए, लेकिन स्कूल परिसर में पानी भरा होने से कक्षाएं संचालित करना मुश्किल हो गया। स्थिति को देखते हुए शिक्षकों ने जहां सूखी जगह मिली और कुछ बच्चे एकत्र हुए तो पढ़ाई शुरू कर दी। हालांकि पानी और कीचड़ के कारण अधिकांश बच्चे घरों से नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन


बाढ़ से प्रभावित स्कूल
- बाढ़ का पानी सहसवान के प्राथमिक विद्यालय खिड़कवारी मानपुर पुख्ता, सिठौलियां खाम, म्याऊं के प्राथमिक विद्यालय आनन्दपुर नगरिया, उसावां के जटा, रैपुरा और नवादा बदन में भरा है।
-
वर्जन-
- शिक्षक लगातार स्कूल जा रहे हैं। कोशिश है कि बाढ़ की वजह से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित न हो। शिक्षकों को निर्देश दिए है कि जहां पर भी उचित जगह मिले, वहां पर अस्थायी रूप से पढ़ाई कराए। - वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें