फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: युद्ध ने बढ़ाया तनाव, मां बढ़ा रहीं हौसला

विज्ञापन
बिट्टो देवी।
विज्ञापन
बदायूं। भारत और पाकिस्तान युद्ध ने तनाव बढ़ा दिया है। सरकार हर इंतजाम कर रही है। इस बीच बॉर्डर पर लगे सेना के जवानों की माताएं उनका हौसला बढ़ा रहीं हैं। उनका कहना है कि आज के दिन के लिए ही बेटे को इतना बड़ा किया है।
विज्ञापन

जिले में रुदायन, बिसौली, बिनावर सहित अन्य जगहों में रहने वाले लोगों के बच्चे इन दिनों देश की सरहद में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हाल यह है कि कई-कई दिन तक मां की अपने बेटों से बात नहीं हो पा रही, लेकिन हौसला टूटा नहीं है। उनका कहना है कि जंग चल रही है तो बेटा भी सेवा में लगा हुआ है। वहीं, कई तो पूर्व फौजियों के बेटे भी सरहद में हैं। वह भी बेटों का हौसला बढ़ा रहे हैं।

-मेरा आशीर्वाद उसके साथ-
मेरे बेटा करन सिंह सरहद में लगा है। हमें खुशी है कि बेटा देश की सेवा कर रहा है। मेरा आशीर्वाद उसके साथ है। अगर चार बेटे फौज में होते और अच्छा होता। -निर्माला, सहावरखेड़ा
विज्ञापन



बेटा सुबोध कुमार सिंह सरहद में गया है। कई बार उसकी चिंता होती है, लेकिन युद्ध के लिए ही उसको तैयार किया है। मेरे पति भी फौजी थे। उनके से भी बेटे ने प्रेरणा ली है। -बिट्टो देवी, बिनावर

बिट्टो देवी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें