फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुठभेड़ के बाद वांछित भैंस चोर गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। थाना इस्लामनगर पुलिस ने शनिवार की देर रात तत्परता दिखाते हुए भैंस चोरी की वारदातों में वांछित एक शातिर चोर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन

3 सितंबर को ग्राम नदेरी में ग्रामीणों की ओर से तीन भैंस चोरों में से एक को मौके पर दबोच लिया था, जबकि उसके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस लगातार उन दोनों भागे हुए चोरों की तलाश में जुटी हुई थी, जिनमें से एक को पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोच लिया गया है।
एसपी ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार शौकीन उर्फ शानू क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं में वांछित था। यह गिरोह 31 अगस्त की रात मोहल्ला ढेरिया बहजोई बस स्टैंड के पास हुई भैंस चोरी तथा 3 सितंबर को नदेरी गांव में हुई वारदात में शामिल था। पुलिस टीम की घेराबंदी किए जाने पर चोर ने बचकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि अब इसके तीसरे फरार साथी की तलाश में जुटी है और पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें