सत्संग : गांव गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ स्थल पर आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग सुबह आठ बजे से।
आरोग्य मेला : जिले के सभी पीएचसी केंद्रों पर जनआरोग्य मेला सुबह आठ बजे से।
बैठक : शहर के मिशन कंपाउंड में नई किरण सेवा संस्थान की ओर से बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से।
रामलीला मंचन : गांव नगला डल्लू स्थित जाहरवीर बाबा के मंदिर पर आयोजित रामलीला मेले में लीला का मंचन अपराह्न दो बजे से।
पालकी यात्रा : बिल्सी क्षेत्र के ग्राम बांस बरोलिया में श्रीकृष्ण की पालकी यात्रा शाम तीन बजे से निकाली जाएगी।
जन्माष्टमी मेला : बिसौली के प्राचीन रामलीला मैदान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मेले का शुभारंभ रात्रि आठ बजे से।