फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहे गुरु के उद्घोष से सिख जागृति यात्रा का स्वागत

Mon, 12 Dec 2016 11:22 PM IST
बदायूं ब्यूरो
विज्ञापन
वाहे गुरु के उद्घोष से सिख जागृति यात्रा का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पटना साहिब से चलकर सोमवार को बदायूं पहुंची
 पटना साहिब से चली सिख जागृति यात्रा सोमवार को बदायूं पहुंची। शहर में आगमन पर जो बोले सो निहाल... के उद्घोष के साथ पुष्पवर्षा करके यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में सुसज्जित गुरु ग्रंथ साहिब पर लोगों ने श्रद्धा से माथा टेका। यात्रा में पंच प्यारे व गुरु के शस्त्र भी थे। इनके लोगों ने दर्शन किए। यात्रा के स्वागत को लेकर खास तौर पर युवाओं में जोश था। वे मोटरसाइकिलों, कारों पर निशान साहिब लगाकर पूरे जोश के साथ पुष्पवर्षा करते हुए यात्रा के साथ आगे बढ़ते रहे। जोरदार स्वागत के बाद जागृति यात्रा ने अलीगढ़ के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन

श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के 350 वर्ष संपूर्ण होने पर निकली यह सिख जागृति यात्रा  का काफिला जैसे ही खेड़ा नवादा पहुंचता दिखाई दिया। नौजवानों का जोश बढ़ता चला गया। जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल, वाहे गुरु का खालसा, वाहे गुरु की फतेह के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। जगह-जगह भव्य अभिनंदन के साथ यात्रा आगे बढ़ती रही। यात्रा के साथ आए रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन और गुरु की महिमा से संत को निहाल किया। यात्रा शहर से होते हुए नौशेरा पंप संत फिलिंग स्टेशन पर रुकी तो यहां भी जोरदार स्वागत हुआ। खेड़ा नवादा पर रजनी अनेजा व सरदार अमरपाल सिंह रोम्पी व संगत ने फूल वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर आनंदपुर साहिब के बाबाजी ने ग्रीश गोचर को खालसा का रूप प्रदान किया। उन्हें पगड़ी बांधी। सिरोपा भेंट किया। पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल और पूर्व विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने पंच प्यारों को सरोपा भेंट करके यात्रा का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भगत सिंह, डॉ. संतोख सिंह, रामजस अनेजा, हरभजन सिंह, गुरु चरण सिंह,  गुरुदीप सिंह, मनजीत सिंह, जगनप्रीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, रणजीत सिंह, प्रेमवती मौर्य, सत्यप्रकाश मौर्य, राजेंद्र  गुप्ता, मनोजकृष्ण गुप्ता, रक्षपाल सपड़ा, कुक्कू सपड़ा आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें