फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी अनुदान के 1113  आवेदन किए स्वीकृत

Sun, 11 Dec 2016 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
शादी अनुदान के 1113  आवेदन किए स्वीकृत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
2.22 करोड़ रुपये किए गए वितरित 
 प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग की ओर से अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग, सामान्य जाति, अनुसूचित जाति एवं जनजाति की बेटियों की शादी अनुदान योजना के तहत 1113 लाभार्थियों को शादी अनुदान के स्वीकृति पत्र दिए गए। पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम अध्यक्ष बनवारी सिंह यादव एवं श्रम संविदा सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना डॉ. यासीन अली उस्मानी ने संयुक्त रूप से इस्लामियां इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में प्रति लाभार्थी 20 हजार रुपये कर दर से दो करोड़ 22 लाख 60 हजार रुपये के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। धनराशि शासन से लाभार्थियों के बैंक खातों में ऑनलाइन धनराशि भेजी जा चुकी है। सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी वर्ग के गरीबों की बेटियों की शादी के लिए शादी अनुदान योजना शुरू की गई है। योजना को पारदर्शी बनाने हेतु आवेदन से लेकर भुगतान तक सभी कार्य सरकार द्वारा ऑनलाइन कर दिए गए हैं। उन्होंने डीएम और सीडीओ की तारीफ की। डॉ. उस्मानी ने कहा कि दूसरों की खिदमत करने वाला सबसे बेहतर इंसान होता है। व्यक्ति की जरूरत रोटी, कपड़ा और मकान है। इसे मद्देनजर रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा आवासीय योजनाओं के साथ विभिन्न पेंशन योजनाएं और अन्य कार्यक्रम शुरू करके जनता की मदद कराने का काम किया है। 
डीएम पवन कुमार ने कहा कि जिले में अनुसूचित जाति की 270, सामान्य जाति की 85, पिछड़ा वर्ग की 356, अल्पसंख्यक वर्ग की 402 पुत्रियों की शादी अनुदान के स्वीकृति पत्र बांटे गए हैं। इस दौरान सीडीओ अच्छेलाल सिंह यादव, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, भानु प्रताप भानु, प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह यादव, डीडी कृषि आरपी चौधरी, जहीर अब्बास, एनके पाठक आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
आधे लाभार्थी भी नहीं पहुंचे स्वीकृति पत्र लेने 
बदायूं। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से शादी अनुदान के 1113 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए जाने थे, इनमें से आधे लाभार्थी भी स्वीकृति पत्र लेने नहीं पहुंच सके। इससे विभाग की ओर से इस्लामियां इंटर कॉलेज ग्राउंड में मंगवाई गईं तमाम कुर्सियां खाली पड़ी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें