फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिले में 5.23 लाख मतदाता तय करेंगे 1596 प्रत्याशियों की किस्मत, 210 केंद्रों पर होगा मतदान

Wed, 10 May 2023 04:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले की सात नगर पालिका परिषद और 14 नगर पंचायतों में मतदान को 28 जोन और 65 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सभी सेक्टर पर एक-एक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।
विज्ञापन
यूपी नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में इस बार नगरीय निकाय चुनाव 210 मतदान केंद्रों पर होगा। इनमें 79 संवेदनशील, 94 अति संवेदनशील और 20 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल और पीएसी को तैनात किया गया है। इसके अलावा पुलिस बल भ्रमणशील रहेगा। आवश्यकता के अनुसार पुलिस को संबंधित स्थान पर भेजा जाएगा।

विज्ञापन


जिले की सात नगर पालिका परिषद और 14 नगर पंचायतों में मतदान को 28 जोन और 65 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सभी सेक्टर पर एक-एक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। उनके लिए एक-एक वाहन की व्यवस्था की गई है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोन मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे।

निर्विरोध चुने जा चुके हैं यह वार्ड सदस्य

जिले में नामांकन पत्र वापस लेने के दौरान चार नगर पालिका परिषद में पांच वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए। उनमें उझानी नगर पालिका के वार्ड नंबर 16 से भाजपा प्रत्याशी सागर छाबड़ा, वार्ड नंबर 22 से भाजपा प्रत्याशी जय अग्रवाल, दातागंज के वार्ड नंबर 22 से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेंद्र सिंह, बिल्सी के वार्ड नंबर 17 से निर्दलीय प्रत्याशी राजीव कुमार और सहसवान के वार्ड नंबर 18 से निर्दलीय प्रत्याशी शहबुद्दीन निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

विज्ञापन

नगर पालिका परिषद- 07
नगर पंचायत- 14
नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी- 167
नगर पालिका व नगर पंचायत वार्ड सदस्य प्रत्याशी- 1429
मतदाता- 523667 
पुरुष- 277106
महिला- 246561

मतदान केंद्र- 210
संवेदनशील मतदान केंद्र- 79
अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र- 94
अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र- 20
मतदान स्थल- 603
मतदान में लगे कर्मचारी- 2412, रिजर्व- 241
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें