फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूचियों में गड़बड़ी नहीं थम रही

Fri, 21 Aug 2015 08:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में गांव इब्राहीमपुर के ग्रामीणों का कहना है कि गांव की वोटर लिस्ट में करीब 60 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं करीब 80 से अधिक ग्रामीण पिछले लंबे समय से वोटर लिस्ट से वंचित चल रहे थे। सर्वे के दौरान बीएलओ द्वारा करीब 60 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटे जाने और करीब 80 नाम बढ़ाए जाने की लिस्ट दी थी, लेकिन उसके बावजूद भी जो नई वोटर लिस्ट प्रकाशित होकर आई है उसमें पिछले नामों के अलावा कोई नाम बढ़ाया नहीं गया है। पिछली विधानसभा की वोटरलिस्ट में 885 वोटों की संख्या है जबकि नई वोटरलिस्ट में वोट की संख्या 783 होकर आई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बीएलओ द्वारा दी गई लिस्ट के मुताबिक नई वोटर लिस्ट प्रकाशित कराने की मांग की है, ताकि सही लोग अपने मत का प्रयोग कर सकें।

सुराही में बना दिए अवैध वोट
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सुराही के ग्रामीणों का कहना है कि बीएलओ ने गांव के कुछ दबंगों के कहने पर गांव में दर्जनों वोट अवैध रुप से बना डाले हैं, जिसकी शिकायत एसडीएम से की गई। गांव सुराही निवासी श्रीनिवास पुत्र बहोरी लाल ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में कहता कि गांव पर तैनात बीएलओ ने कुछ दबंग लोगों के प्रभाव में आकर 20 वोट घूमंतू (नट) परिवार एवं 10 वोट नाबालिगों के बना दिए हैं। जबकि गांव के कुछ वैध वोटरों नाम सूची से काट दिया है। आरोप यह भी है कि ये कार्य ग्राम पंचायत चुनाव के प्रभावित करने के लिए किया गया है। उन्होंने जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग एसडीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें