फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा और ग्राम पंचायत की एक ही होगी वोटरलिस्ट

Sun, 15 Feb 2015 11:44 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में विधानसभा और ग्राम पंचायतों की वोटर लिस्ट एक करने के प्रयास शुरू हो गए हैं। सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/एसडीएम प्रदीप यादव ने इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है। दो दिनी प्रशिक्षण 19 फरवरी को शुरू होगा।
विज्ञापन

अब तक ग्राम पंचायत और विधानसभा वोटर लिस्ट में काफी अंतर रहता था। वोटर वहीं तो अंतर क्यों? इसे लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे थे। निर्वाचन आयोग ने भी इसे संज्ञान में लिया है। अब इसके समाधान को सोचा गया है। पंचायतों के चुनाव आने हैं। इससे पूर्व सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ एसडीएम सदर प्रदीप यादव ने ग्राम पंचायत और विधानसभा वोटरलिस्ट के मिलान को प्रशिक्षण की तारीख नियत की है।
सदर तहसील में दो दिवसीय प्रशिक्षण 19 फरवरी से प्रारंभ होगा। जगत ब्लाक पर प्रशिक्षण 19 को और बाकी सालारपुर, कादरचौक और उझानी का प्रशिक्षण ब्लाक पर 20 फरवरी को होगा। इसमें प्रशिक्षण दिए जाने के साथ ही मिलान करने संबंधी सामग्री भी दी जाएगी। एसडीएम ने पर्यवेक्षक और बीएलओ को चेताया है कि जो प्रशिक्षण में शामिल नहीं होंगे, उनके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें