फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65,844 मतदाता बढ़े, 22,326 के नाम कटे

Wed, 28 Jan 2015 06:44 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा वोटर लिस्टों का अंतिम प्रकाशन हो जाने के बाद पता लगा है कि जनवरी में बदायूं के मतदाताआें की संख्या बढ़कर 21,72,487 तक पहुंच गई है। इसमें पुरुष, महिला के अलावा थर्ड जेंडर भी बढ़े हैं।
विज्ञापन

जिले की विधानसभाओं में मिलाकर 21,28,969 मतदाता थे। पिछले अभियान में जहां 65,844 मतदाता बढ़े, वहीं 22,326 मतदाताओं के नाम काटे भी गए थे। काटे गए नामों में 10939 पुरुष और 11387 महिलाएं शामिल थीं। इसमें बढ़े हुए मतदाताओं को मिलाकर 1201677 पुरुष और 9,70,753 महिलाएं और 57 थर्ड जेंडर हो गए। 34,654 पुरुष, 31,185 महिलाएं और पांच थर्ड जेंडर नए जुड़े थे।
यहां बता दें कि जनवरी में विधानसभा की वोटर लिस्टों का अंतिम प्रकाशन हो जाने के बाद 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एक बार फिर इस बढ़ोत्तरी का दोहराया गया। जो नए मतदाता बने उन्हें वोटर आईडी दी गईं। मतदाताओं में उत्साह का संचार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाताओं में सक्रियता को देखते हुए लगने लगा है कि पहले की अपेक्षा अधिक जागृति आई है। भारतीय लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत हैं।
- राजेंद्र प्रसाद यादव, एडीएम वित्त, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें