फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव और विधानसभा वोटर लिस्टों का होगा मिलान

Wed, 28 Jan 2015 12:47 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत का विधानसभा की ग्राम पंचायतवार वोटर लिस्टों से मिलान कराकर त्रुटि रहित वोटर लिस्ट तैयार कराई जाएगी। इस कार्य के लिए सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, बीडीओ, एडीओ पंचायत एवं बीएलओ आदि को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में एडीएम प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत अशोक कुमार श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि बीएलओ ग्राम पंचायत की वोटर लिस्टों एवं विधानसभा की ग्राम पंचायतवार वोटर लिस्टों का मिलान कर दोनों सूचियों में पाए जाने वाले मतदाताओं की वर्णानुक्त्रस्म में सूची नंबर एक तैयार करेंगे। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट में तो किसी मतदाता का नाम अंकित है परन्तु ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट में नाम नहीं है, ऐसे मतदाताओं की सूची नंबर दो तैयार की जाएगी, जिन मतदाताओं के ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट में तो नाम दर्ज है परन्तु विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट में नाम अंकित नहीं होने पर ऐसे मतदाताओं की सूची नंबर तीन तैयार की जाएगी।
बीएलओ द्वारा तैयार की गई सूचियों का घर-घर जाकर सत्यापन भी किया जाएगा। सत्यापन के दौरान इस बात की जांच की जाएगी कि इन सूचियों में अंकित नाम परिवार सूची में दर्ज है अथवा नहीं, ऐसे व्यक्ति के संबंध में राशन कार्ड से भी सत्यापन किया जा सकता है, उनके पड़ोसियों से अथवा सम्भ्रांत व्यक्तियों से बीएलओ द्वारा जानकारी हासिल की जा सकती है। एडीएम ने निर्देश दिए कि सभी उप जिलाधिकारी बीएलओ की तैनाती कर लें, जिससे राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आदेश प्राप्त होते ही सत्यापन का कार्य प्रारंभ किया जा सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट विजय बहादुर, जिला पंचायतराज अधिकारी राजेश यादव, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत परमेंद्र सिंह पटेल सहित सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, बीडीओ, सहायक विकास अधिकारी पंचायत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें