फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी क्लब ने जयहिंद बदायूं को हराया

Mon, 24 Aug 2015 07:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टर सुशील सक्सेना और विजय सक्सेना की मेजबानी में पांच दिन पहले शुरू हुआ वालीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुरू होने पर मुख्य अतिथि अमित प्रताप सिंह ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उझानी क्लब और जयहिंद क्लब बदायूं के खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना प्रदर्शित की। विजेता टीम के कप्तान प्रवीण वार्ष्णेय का प्रदर्शन शानदार रहा।
विज्ञापन

मुख्यअतिथि ने विजेता टीम के कप्तान को 51 सौ रुपये के नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी भेंट की। टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। उप विजेता को नकद धनराशि के पुरस्कार के रूप में 31 सौ रुपये भेंट किए गए। रेफरी की भूमिका इजहार खान ने निभाई। इस मौके पर संजीव गुप्ता, अमित तोमर, मोहित गुप्ता, अभिनाश तोमर, गौरव कुमार, रवि तोमर, विशाल और शिवम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें