फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीरगंज में आठ करोड़ से होंगे विकास कार्य

Wed, 15 Apr 2015 11:47 PM IST
वजीरगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को नगर पंचायत सभागार में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें आगामी सत्र का बजट पास किया गया। सदस्यों ने नगर के श्मशान की चहारदीवारी के निर्माण के अलावा सड़कें, नाला और पुलियां बनाए जाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी।
विज्ञापन

चेयरमैन मोहम्मद उमर कुरैशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में  वर्ष 2015-16 के लिए आठ करोड़ 40 लाख 34 हजार रुपये का अनुमानित बजट पेश किया गया, जिस पर चर्चा के बाद सदन ने प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी। इसके अलावा नया सवेरा योजना के तहत विभिन्न वार्डोें में पेपर ब्लाक कार्य, पुसगंवा रोड पर रबर मोल्ड पेपर ब्लाक कार्य, आदर्श विकास कार्य योजना के तहत सड़कें, नाले तथा पुलिया निर्माण के प्रस्तावों पर चर्चा करने के बाद उनको पारित कर दिया गया।
सदन में वर्ष 2016-17 में होने वाले देवी मेला की व्यवस्था के लिए सभासद उमेश चंद्र वार्ष्णेय एडवोकेट को तथा सभासद राजेश कुमार को मेलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में ईओ मुकेश शर्मा, लिपिक विनयलता सक्सेना, उमेश चंद वार्ष्णेय, मुन्नी देवी, राजेश कुमार, मुकेश बाबू, देवकी देवी, जहांगीर आलम, भूरे खां, अनीता देवी, मो. नूर, राजेश कुमार वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें