फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्टअटैक से एक और किसान की मौत

Wed, 15 Apr 2015 11:45 PM IST
सिलहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हार्टअटैक से जिले में एक और किसान की मौत हो गई। परिवार वालों ने राजस्व विभाग और पुलिस को सूचना दी। लेखपाल ने गांव पहुंच कर जानकारी जुटाई। बाद में परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कुंवरगांव थाने के गांव आजमगंज मढ़िया निवासी छेदालाल (58) पुत्र दुर्गा प्रसाद बुधवार सुबह खेत पर गए थे। उनकी गेहूं की फसल बेमौसम बारिश से बर्बाद हो गई थी। फसल देखने के बाद छेदालाल के सीने में दर्द उठा। किसी तरह से वह घर आए। बाद में उनकी मौत हो गई। परिवार वालों ने सूचना राजस्व विभाग को दी। खबर मिलने पर हलका लेखपाल अभिलाख सिंह ने गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली। ग्राम प्रधान शिवचरन ने बताया कि फसल बर्बाद होने से छेदालाल परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें