उझानी में एसएसएन कॉलेज में स्काउट शिविर के समापन पर टोलियों का निरीक्षण करते अतिथि। स्रोत- स्
उझानी। सत्योदय शिक्षा निकेतन (एसएसएन) इंटर कॉलेज में भारत स्काउट-गाइड के तीन दिवसीय शिविर का बुधवार दोपहर समापन हो गया। स्वामी विवेकानंद टोली और मीराबाई कंपनी ओवरऑल चैंपियन रही।
समापन समारोह के दौरान स्काउट-गाइड के प्रतिभागियों ने अपने-अपने तंबुओं को बेहतर ढंग से सजाया। स्काउट वर्ग में स्वामी विवेकानंद टोली प्रथम, सुभाष चंद्र बोस टोली और ओशो रजनीश टोली द्वितीय और जय बजरंगबली टोली तृतीय रही।
गाइड वर्ग में मीराबाई कंपनी प्रथम, अहिल्याबाई होलकर कंपनी द्वितीय और रानी अवंतिका बाई कंपनी तृतीय स्थान पर रही। स्वामी विवेकानंद और मीराबाई कंपनी को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया।
इससे पहले मुख्य अतिथि मेरे राम सेवा आश्रम के संस्थापक समदर्शी रवि महाराज ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाया। स्काउट के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों को उनके दायित्व बताए। प्रबंधक सत्येंद्र सिंह चौहान के साथ मुख्य अतिथि ने टोलियों का निरीक्षण कर विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर आराधना सिंह, अवधवीर सिंह तोमर, एसपी सिंह, रीना शाक्य, श्याम पाल सिंह, सत्यभान यादव, सत्य प्रकाश शर्मा, रेणु वर्मा आदि मौजूद रहीं।