फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिजली उपकेंद्र में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

विज्ञापन
बिल्सी बिजलीघर पर विश्वकर्मा जयंती हवन में हिस्सा लेते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। बदायूं रोड स्थित बिजली उपकेंद्र में बुधवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बिजली उपकेंद्र में लगे सभी उपकरणों और औजारों की विशेष पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। साथ ही परिसर में पंडित मुन्नालाल शर्मा ने हवन-यज्ञ कराया। इसमें सभी कर्मचारियों ने आहुतियां दी। बताते है कि यह आयोजन तकनीकी विभागों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की परंपरा का हिस्सा माना जाता है। पूजन के उपरांत सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद का वितरित किया गया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी जेपी सिंह राजपूत, अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह, कुंवरपाल, महीपाल सिंह, मनोज कुमार, राजेश कुमार, सत्यपाल सिंह, देवकीनन्दन, मंगलीराम, रत्नेश कुमार शर्मा, पप्पू, ग्रीश कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
उसावां। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती पर्व कस्बे के बिजली उपकेंद्र में मनाया गया। परिसर की सफाई आदि करने के उपरांत भगवान विश्वकर्मा के चित्र को सामने रखकर हवन-पूजन किया। एसडीओ अमरपाल सिंह, जेई बालकिशन प्रजापति, एसएसओ नरेंद्र कुमार, अरुण मिश्रा, सर्वेश कुमार, सत्यप्रकाश, चन्दन शर्मा, पुत्तूलाल राजपूत कर्मचारियों ने हवन में आहुतियां दीं। मशीनरी का भी पूजन किया गया। देव शिल्पी की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें