फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विशाल व अनुष्का सिंह बनीं चैंपियन

विज्ञापन
बिसौली के दमयंतीराज कॉलेज में  में चैंपियन विशाल सिंह व अनुष्का सिंह। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बिसौली। दमयंती राज आनंद राजकीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय क्रीड़ा चैंपियनशिप प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। जहां खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि ज्ञानेश भिल्ला ने विजेताओं को अपनी स्वर्गीय पत्नी की स्मृति में ट्रॉफी प्रदान करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना सिखाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के साथ शिक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सपना भारती ने कहा कि खेलकूद गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे आयोजनों से न केवल प्रतिभा निखरती है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है। प्रतियोगिता में विशाल सिंह छात्र चैंपियन तथा अनुष्का सिंह छात्रा चैंपियन बनीं। इस मौके पर डॉ. मदन मोहन, डॉ. पारुल रस्तोगी, डॉ. मंजूषा एवं प्रधानाचार्य नवीन चंदेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें