फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संगोष्ठी, निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने लिया भाग

विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज में आयो​जित प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं। स्रोत कॉलेज - फोटो : 1
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत महिला सशक्तीकरण एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर संगोष्ठी व निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
विज्ञापन

मिशन शक्ति उप नोडल अधिकारी डॉ. ज्योति बिश्नोई ने साइबर सुरक्षा को डिजिटल युग की आवश्यकता बताया। कहा कि व्यक्तिगत फोटो, वीडियो और बैंक संबंधी जानकारी को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने महाविद्यालय में संचालित महिला हेल्प डेस्क की जानकारी देते हुए कहा कि छात्राएं किसी भी समस्या पर यहां संपर्क कर सकती हैं।
संचालन करते हुए पुस्तकालय प्रवक्ता डॉ. शशि प्रभा ने छात्राओं को महिला व पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साइबर खतरों से बचाव के उपाय बताए। डॉ. रविंद्र सिंह यादव ने जटिल पासवर्ड के उपयोग, अनजान लिंक से बचने और सॉफ्टवेयर अपडेट रखने की सलाह दी। निबंध प्रतियोगिता में लक्ष्मी, सेजल, पूर्णिमा तोमर, समीक्षा, तमन्ना, वैभवी, वैष्णवी मिश्रा, प्रियंका, पल्लवी, पूजा, मुस्कान, अलीशा आदि ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें