फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट हिंदू सम्मेलन में गरजे हिंदूवादी नेता

Mon, 02 Feb 2015 12:08 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में हिंदू विरोध शक्तियां पैर जमाने का प्रयास कर रही हैं। समाज को बांटने का कुचक्र रचा जा रहा है। धर्म और हिंदुस्तान की सुरक्षा और विकास करना विहिप की प्राथमिकता है। हिंदुओं और हिंदुस्तान को तोड़ने, मिटाने वालों ने कई प्रयास किए लेकिन वह खुद मिट गए। यह विचार विराट हिंदू सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता रहे विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री खेमचंद्र शर्मा ने रखे।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में हिंदू नेताओं ने संगठन विरोधियों पर निशाना साधा। श्री शर्मा ने मंच से जातिवाद खत्म कर हिंदुओं को संगठित होने पर बल दिया। बोले, विहिप ने हिंदू रक्षा में अनेक काम किए। 25 लाख हिंदू बचाए, सात लाख हिंदुओं की घर वापसी कराई। राष्ट्रीय स्तर की छह लड़ाइयां लड़ी, इसमें रामजन्म भूमि, रामसेतु, अमरनाथ श्राइन बोर्ड, सांप्रदायिक हिंसालक्षित बिल जैसे मुद्दों पर आंदोलन किए। श्री शर्मा ने कई राष्ट्र मुद्दों पर भी बात की। बोले गंगा और गौ की रक्षा कर भारत को विश्वगुरु बनाना होगा। यह तभी संभव होगा जब देश का हर हिंदू संगठित होगा और विरोधी शक्तियों को अपनी एकता और ताकत का एहसास कराएगा। संत सभा के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी प्रबोधानंदगिरी महाराज ने कहा कि हिंदू समाज को अपमानित किया जाता है, मानवीय बिंदुओं पर बार-बार प्रहार किया जाता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसे सहन नहीं किया जाएगा बल्कि जरूरत पड़ने पर अपमान का बदला भी लिया जाएगा। बोले, सरकार भी समाज को बांटने का काम कर रही है। इसलिए उन्हें इसका जवाब देना होगा।
प्रबोधानंद ने कहा विहिप का उद्देश्य हिंदू राष्ट्र ही नहीं वरन् परम वैभव राष्ट्र बनाना है। इसके बाद केंद्रीय मार्गदर्शन मंडल के सदस्य स्वामी दिव्यागिरी महाराज ने भी विचार रखे। कहा, हिंदू संस्कृति, गौ माता की सेवा और अविरल गंगा से मानव का कल्याण हो सकता है। वह तभी निरोगी रह सकते हैं। उन्होंने विहिप के नेत्रदान, रक्त दान जैसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने पर जोर दिया। कहा, प्रत्येक हिंदू के घर में तुलसी तथा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। शिक्षित, संस्कारों से ही राष्ट्र आगे बढ़ेगा। साध्वी प्राची ने ओज के स्वरों में हिंदू विरोधी बताते हुए कई नेताओं को निशाने पर लिया। उन्हें ललकारा और जानवरों से भी तुलना की। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम चित्र के समक्ष दिव्यागिरी महाराज, कार्यक्रम अध्यक्ष नरेश  चंद्रा, राजीव सिंह, रजनीश पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा  पुष्पार्चन कर किया। बजरंग दल के उज्ज्वल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय मंत्री खेमचंद्र शर्मा को तलवार भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सम्मेलन में राजीव, अनुज, राजेश, अमित कुमार सिंह, सत्यवीर चौहान, केशव नाथ वैश्य, अवनीश सिंह, सरिता रस्तोगी, सुषमा सागर, डॉ. शुभेंद्र माहेश्वरी, गोपाल, मुनीश सहित तमाम लोग मौजूद रहे। आभार व्यक्त जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह पटेल, जगपाल ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें