फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई राउंड चली गोलियां, आठ लोग घायल

Wed, 24 Jun 2026 05:14 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के परसेरा गांव में बुधवार को उस वक्त दहशत फैल गई, जब जमीन के विवाद में दो पक्षों के लोग भिड़ गए। जमकर पथराव हुआ। कई राउंड गोलियां भी चलीं। घटना में आठ लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
दोनों तरफ से हुआ पथराव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के परसेरा गांव में बुधवार सुबह दो बीघा जमीन अवैध रूप से जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद को गया। यह विवाद खूनी संघर्ष बदल गया। लाठी-डंडे के बीच कई राउंड फायरिंग की गई। संघर्ष में दोनों पक्षों के लगभग आठ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया है। इसके बाद तीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया। 

विज्ञापन




परसेरा गांव के सत्यवीर का कुछ लोगों से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्होंने कई बार थाने से लेकर एसडीएम तक शिकायतें की थीं, लेकिन जमीन की पैमाइश नहीं कराई गई। पुलिस ने विवाद बढ़ने के संकेत मिलने के बावजूद प्रभावी कदम नहीं उठाया। सत्यवीर ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मेड़ तोड़कर उसकी एक बीघा और उसके भाई की एक बीघा भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। इसको लेकर लगातार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। बुधवार सुबह सत्यवीर पक्ष के लोग अपने खेत में जोताई करा रहे थे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अंधाधुंध फायरिंग का आरोप  
आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के करीब 30-35 लोग असलहों से लैस होकर वहां पहुंचे और धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाव में दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। इसी बीच विरोधी पक्ष पर अंधाधुंध फायरिंग करने का भी आरोप है। करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ है। सूचना पर बिसौली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रण में करते हुए घायलों को सीएचसी भेजा। वहीं, खेत में चले ईंट पत्थर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें