अंधाधुंध फायरिंग का आरोप
आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के करीब 30-35 लोग असलहों से लैस होकर वहां पहुंचे और धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाव में दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। इसी बीच विरोधी पक्ष पर अंधाधुंध फायरिंग करने का भी आरोप है। करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ है। सूचना पर बिसौली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रण में करते हुए घायलों को सीएचसी भेजा। वहीं, खेत में चले ईंट पत्थर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।