फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलौर को सरौता से अलग करने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 27 Oct 2015 08:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन भेजकर प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


सरौता ग्राम पंचायत का हिस्सा रखे जाने की मांग को लेकर जुटे डिलौर के ग्रामीणों ने परसीमन में मनमानी का मामला उठाया। बताया कि सरौता की आबादी कोई ज्यादा भी नहीं है। डिलौर आजादी के बाद से सरौता गांव का मजरा रहा है लेकिन नए परिसीमन के बाद उन्हें खजुरारा से जोड़ कर परेशानी में डाल दिया गया है। ग्रामीणों ने इसमें ब्लॉक कर्मियों की भूमिका पर भी सवाल उठाया। बोले-डिलौर को खजुरारा से जोड़े रखा गया तो विकास कार्य भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए अफसरों के खिलाफ नारेबाजी भी की। ग्रामीण बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम लगाने के लिए निकले लेकिन पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह ने उन्हें समझा कर रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों में शफी अहमद, तसब्बर खां, ओमप्रकाश सिंह, सुघड़पाल, पुत्तू सिंह, भूरे सिंह, भृगपाल, कर्रु सिंह, नेत्रपाल, रामवीर सिंह, जुगेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, सूरजपाल और मुकेश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें