फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: क्षतिग्रस्त केबल नहीं बदले जाने पर भड़के ग्रामीण, एक्सईएन कार्यालय का किया घेराव

Tue, 30 Jun 2026 05:54 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

अब्दुल्लागंज में क्षतिग्रस्त बिजली केबल न बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने पुरानी केबलों के जलने और बिजली आपूर्ति ठप होने की शिकायत की।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एक्सईएन कार्यालय का किया घेराव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी क्षेत्र के अब्दुल्लागंज में बिजली की केबल क्षतिग्रस्त होने के बाद भी नहीं बदलवाए जाने से ग्रामीणों का धैर्य टूट गया। मंगलवार दोपहर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) के कार्यालय का घेराव किया। नारेबाजी करते हुए ग्रामीण अधिकारियों से वार्ता होने तक परिसर में ही डटे रहे। उन्होंने केबल जलने से बिजली आपूर्ति ठप होने की भी शिकायत की।

विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से बिजली उपकेंद्र परिसर स्थित एक्सईएन ऑफिस के बाहर जुटे ग्रामीणों में महेंद्रपाल शर्मा और हरीशंकर साहू ने बताया कि केबल काफी पुरानी हो जाने से वह लोड नहीं ले रही है। केबल जलकर टूट जाती है। पिछले दिनों हादसा होने से भी बच गया। इसकी शिकायत उसी दिन अवर अभियंता समेत लाइनमैन से की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। केबल जल जाने पर उसे ठीक करने के नाम पर ग्रामीणों का आर्थिक शोषण किया जाता है। इसी वजह से कभी दो- तीन दिनों तक बिजली नसीब नहीं हो पाती।

अधिकारियों ने दिया कार्रवाई का भरोसा 
ग्रामीण उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। आरोप है कि केबल बदलवाने के नाम पर उन्हें गुमराह किया जा रहा है। काफी देर तक हंगामा के बाद अधिकारियों ने ग्रामीणों में कुछ लोगों को ऑफिस में बुलाकर वार्ता की। उन्हें जल्द ही कार्रवाई करने का भरोसा भी दिलाया। अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीण उपकेंद्र परिसर से हटने को राजी हुए। 
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी 
उन्होंने उपकेंद्र से जाते समय चेतावनी दी कि अगर केबल बदलवाने में ज्यादा समय लगा तो वह धरना देने को मजबूर होंगे। प्रदर्शनकारियों में देवेंद्र मिश्रा, सब्बन शाह, अब्दुल खालिद, बलवंत मौर्य, भगवान सिंह और प्रेम मिश्रा आदि आदि शामिल थे। वहीं, एसडीओ प्रशांत वार्ष्णेय ने बताया कि अब्दुल्लागंज के ग्रामीण दोपहर में उपकेंद्र पर आए थे। केबल को लेकर दिक्कत बताई। अवर अभियंता को मौके पर भेजकर सच्चाई का पता लगाया गया है। केबल मंगवाने के लिए स्थानीय स्तर से प्रस्ताव भेजा है। नई केबल मिलते ही उसे खिंचवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें