फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: बदायूं में बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहावना

Tue, 30 Jun 2026 12:11 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में सोमवार रात मौसम में तब्दीली आई और झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। 
विज्ञापन
बदायूं में हुई बारिश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में सोमवार रात झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार सुबह मौसम सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया था। बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई। 

विज्ञापन


बारिश के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिस वजह से आवागमन में दिक्कत हुई। रात होने की वजह से लोगों पर इसका ज्यादा असर दिखाई नहीं दिया। हालांकि बारिश रुकने के बाद में धीरे-धीरे पानी निकलना शुरू हो गया। 

सुबह जब लोग घरों से निकले तो जलभराव की स्थिति लगभग खत्म हो गई। वहीं, बारिश होने के बाद में मौसम में ठंडक हो गई। सुबह लोग सड़कों पर ठंडी हवा लेने के लिए निकले। वहीं आईएमडी के अनुसार अब मौसम ऐसा ही बना रहेगा। आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें