फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जर्जर हाइटेंशन लाइन हटवाए जाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बिल्सी तहसील कार्यालय में विरोध जताते धनौली के ग्रामीण। संवाद - फोटो : संभल
विज्ञापन
बिल्सी। धनौली गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को जर्जर हाइटेंशन लाइन को हटवाने की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि करीब 25 वर्ष पहले हाइटेंशन की लाइन को पूरे गांव में लगाई गई थी। अब वह जर्जर हो चुकी है। आए दिन टूट कर जमीन पर गिर रही है। बताया कि करीब तीन माह पहले लाइन टूट कर जमीन पर गिर गई थी। उससे एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। पांच दिन पहले भी दो महिलाओं को करंट लग गया था। इससे ग्रामीण आक्रोशित हैं। उन्होंने तहसील में प्रदर्शन किया। इस मौके पर मनोज कुमार, विजय सिंह, अमित माहेश्वरी, सुनील कुमार, जीतपाल, नासिर अली, श्याम यादव, रंजीत सिंह, देशराज आदि मौजूद रहे। इधर, एसडीओ जेपी राजपूत ने बताया कि गांव की जर्जर लाइन को बदलवाए जाने के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें