फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शिव मंदिर से घंटे चोरी कर भाग रहे युवकों को ग्रामीणों ने दबोचा, पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Sat, 14 Feb 2026 06:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में दो युवकों ने शनिवार को दिनदहाड़े शिव मंदिर से घंटे चोरी कर लिए। ग्रामीणों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान एक आरोपी फूट-फूटकर रोने लगा। 
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पकड़ा तो फूट-फूटकर रोया आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में शनिवार को दिनदहाड़े मंदिर से घंटे चोरी कर भाग रहे बाइक सवारों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों की पिटाई कर दी। इस दौरान एक आरोपी फूट-फूटकर रोने लगा। बाद में ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ग्रामीण के शिकायती पत्र पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


घटना मुजरिया थाना क्षेत्र के नगला सालार गांव स्थित शिव मंदिर की है। ग्रामीणों के मुताबिक बाइक से आए दो युवकों ने मंदिर के घंटे चुराए और मौके से भागने लगे। ग्रामीणों ने संदेह होने पर उनका पीछा किया और बहेड़िया गांव के पास दोनों बाइक सवारों को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उनकी पिटाई की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए घंटे बरामद कर लिए।

विज्ञापन

आरोपियों से बरामद हुए घंटे - फोटो : संवाद
आरोपी बोले- पहली बार की है चोरी 
दोनों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद चांदोरा गांव निवासी बदन सिंह ने मुजरिया थाने में शिकायती पत्र दिया। बदन सिंह ने बताया कि आरोपी मंदिर के घंटे चोरी कर बाइक से भाग रहे थे, तभी ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम पता मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव घिलौर निवासी पवन शर्मा, जबकि दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम बताने से इन्कार कर दिया। ग्रामीणों के पूछने पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहली बार चोरी की है। 

फिलहाल, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ जारी है। थानाध्यक्ष ज्योति सिंह ने बताया कि एक आरोपी ने अपना नाम बताया है, जबकि दूसरे की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने बरामद चोरी के घंटे कब्जे में ले लिए हैं और मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें