फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे समुदाय की युवती को लेकर जा रहे युवक को ग्रामीणों ने पीटा, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में दूसरे समुदाय की युवती को लेकर जा रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई लगा दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन

मामला बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे का है। आसफपुर शाहबाद रोड पर प्राईवेट बस स्टॉप पर एक गांव के तमाम लोगों ने एक बाइक सवार युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया। युवक बस स्टॉप पर बैठकर एक युवती से बात कर रहा था। युवती पड़ोसी गांव की रहने वाली थी। ग्रामीणों का कहना है कि युवक युवती को कही ले जाने की फिराक में था। इससे पहले ही लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई लगा दी।
इससे मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। फिर पुलिस दोनों को चौकी ले गई। बताया जा रहा है कि युवती शादीशुदा है। उसने अपने पति को छोड़ दिया है। जबकि युवक रामपुर जिले में थाना शाहबाद क्षेत्र के एक गांव का है। वह भी शादीशुदा बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। मामला दो समुदाय का होने का कारण पुलिस सतर्क है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें