सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : संवाद
बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया के स्वास्थ्य उपकेंद्र तक आने जाने के लिए सड़क नहीं है, स्थिति यह है कि लोगों को अस्पताल दवा लेने के लिए एक खंडहरनुमा घर से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क की मांग को लेकर शनिवार को गांव के लोगों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से अस्पताल तक सड़क बनवाए जाने की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। बांस बरोलिया गांव में स्वास्थ्य केंद्र है। इस अस्पताल के लिए मुख्य सड़क से जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। गांव के लोगों को अस्पताल जाने के लिए खंडहरनुमा घर से होकर गुजर कर जाना पड़ता है। आरोप है कि अस्पताल तक सड़क बनवाए जाने को ग्राम प्रधान और सचिव से अनेक बार मांग की गई, लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है यदि प्रशासन से सार्थक कदम नहीं उठाया गया तो वह अपनी समस्या से प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर अवगत कराएंगे। प्रदर्शन करने वालों में पवन तोमर, आयुष तोमर, कल्लू, पप्पू सिंह, विशाल माहेश्वरी, दुर्गेश लाला सिंह, पीयूष, विशाल, ओमप्रकाश, राजाराम, मुकेश सिंह आदि है।