फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईटेंशन लाइन के करंट से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिद्धपुर कैथोली में बृहस्पतिवार शाम हाईटेंशन लाइन के करंट से एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गांव सिद्धपुर कैथोली निवासी किसान धर्मेंद्र यादव उर्फ सेठ (28) शाम को गांव के पास इस्लामनगर रोड की मंदिर में सफाई के लिए लोहे की सीढ़ी ले जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में गुजर रही हाईटेंशन लाइन से सीढ़ी छू गई तो करंट लगते ही धर्मेंद्र जमीन पर गिर गए। मौके पर जुटे राहगीरों ने उनको उठाया।
सूचना पर परिजन भी दौड़कर आ गए। उनको गांव के ही झोलाछाप के पास ले गए, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुके थे। धर्मेंद्र की मौत पर पत्नी ममता बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।
विज्ञापन

बेटी लवी और सोनम शव से लिपट कर बिलखने लगे। मृतक के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश भर गया। ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन को ऊंचा कराने के लिए विभाग के अधिकारियों से कई बार कहा, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। पिछले 10 दिनों में क्षेत्र में बिजली के करंट से दो मौतें हो चुकी हैं। इससे पहले गांव भरतपुर और गांव गहोरा में किसानों की करंट से मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें