फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रंजिश में ग्रामीण को पीटा, बचाने आई मां-भाभी भी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव जौनेरा में रंजिश के चलते चार लोगों ने एक ग्रामीण के साथ मारपीट कर दी। बचाने आई उसकी मां और भाभी को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने फारुक, मारूफ, मसरूर और अकीला के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव जौनेरा निवासी फरीद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव के ही फारुक आदि उससे रंजिश मानते हैं। 25 अक्तूबर की शाम करीब 6 बजे आरोपियों ने अपने इंजन का पाइप उसके घेर में कर दिया। मना करने पर फरीद गांव में परचून की दुकान पर जाकर बैठ गया। आरोपी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। मां कैसर जहां और भाभी निशा बचाने पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें