फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसौली में देसी शराब का गोदाम सील, आबकारी इंस्पेक्टर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शराब बिक्री में टैक्स चोरी को लेकर शासन स्तर से बड़ी कार्रवाई की गई है। इसकी आंच बदायूं तक पहुंची है, जिस पर बिसौली में शराब का गोदाम सील करने के साथ ही आबकारी इंस्पेक्टर रामजीत को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सहारनपुर से टैक्स चोरी करके लाई जा रही देशी शराब बिसौली के गोदाम में रखी जाती थी, जिससे ये कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर बीते बुधवार को एसटीएफ लखनऊ और मेरठ की टीमों ने सहारनपुर जिले में शराब डिस्टलरी पर छापा मारा था। दो दिन तक चली इस जांच में करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई। साथ ही एक चौंकाने वाला मामला ये सामने आया कि डिस्टलरी से जो बारकोड नंबर जारी किया जाता था, उसके दो प्रिंट निकाले जाते थे। इससे एक डिलीवरी के कागजात बनते थे और दो जगह शराब की निकासी होती थी। फिर ये चोरी की शराब संभल, बदायूं, जौनपुर, उन्नाव और कानपुर के गोदामों में रखवाई जाती थी। वहीं से ये शराब दुकानों पर सप्लाई होती थी।
बताते हैं कि जिले में ये गोदाम बिसौली में बिल्सी रोड पर स्थित है। यहां पर सहारनपुर से लाई जाने वाली शराब उतारी जाती थी। इससे रविवार को ये गोदाम सील कराया गया। इसके साथ आबकारी इंस्पेक्टर रामजीत को निलंबित कर दिया गया है। अभी इसमें जांच चल रही है। इस खेल में जिले के और भी आबकारी विभाग के कर्मचारी कार्रवाई के घेरे में आ सकते हैं।
विज्ञापन

डिस्टलरी में पकड़ी सौ करोड़ की टैक्स चोरी
- सहारनपुर जिले में डिस्टलरी में इस छानबीन के दौरान करीब सौ करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। बताया जा रहा है कि ये खेल कोई छोटे स्तर का नहीं था। इसमें सहारनपुर से लेकर संभल, बदायूं, जौनपुर, उन्नाव और कानपुर तक इनका जाल फैला हुआ है। यहां शराब सप्लाई करने वालों को भी अच्छी तरह पता होगा कि कौन की डिलीवरी चोरी करके लाई है। फिर उस शराब को वैसे ही सप्लाई किया जाता होगा।
जिले में सबसे ज्यादा सप्लाई होती है चोरी की शराब
- बदायूं जिले में चोरी की शराब सप्लाई करने का कोई एक मामला नहीं है। यहां हर साल दर्जनों शराब लदे वाहन पकड़े जाते हैं। करीब दो साल पहले तो एक ऐसा गैंग पकड़ा गया था, जो चोरी की शराब को निशाना बनाता था। वह वाहन में लगे जीपीएस को हैक कर लेता था। उसके बाद वाहन को रास्ते में रोककर लूट लेता था। अब तक जिले में करोड़ों रुपये की शराब पकड़ी जा चुकी है।
ये मामला जिले का नहीं है। शासन स्तर से कार्रवाई हुई है। बताया जा रहा है कि सहारनपुर में डिस्टलरी में जांच के दौरान करीब सौ करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई थी। वहां से चोरी की शराब कई जिलों में भेजी जाती थी। उनमें बदायूं जिले का नाम भी शामिल है। इससे बिसौली का गोदाम सील करा दिया गया है।
विज्ञापन

- राजकुमार सिंह, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें