फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वे, सट्टा प्रदर्शन 20 से

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पेराई सत्र 2025-26 के लिए ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वे व सट्टा प्रदर्शन 20 जुलाई से 30 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने बताया कि किसान के द्वार अभियान चलाया जाएगा। जिसमें गन्ना विभाग के कर्मचारी किसानों को उनके सर्वे-सट्टे से जुड़े 63 बिंदुओं की जानकारी देकर पुष्टि करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि किसी जानकारी में त्रुटि पाई जाती है, तो किसान मौके पर ही आवश्यक दस्तावेज व प्रार्थना पत्र देकर सुधार करा सकते हैं। भूमि विवरण, गन्ना प्रजाति, बेसिक कोटा, मोबाइल नंबर व बैंक खाता जैसी सूचनाएं विशेष रूप से चेक की जाएंगी। उन्होंने बताया कि पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना आपूर्ति के लिए 30 सितंबर तक सदस्यता आवश्यक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें