पिता की लाश देख चीख पड़ी बेटी
सुबह करीब छह बजे बेटी चांदनी माचिस लेने बैठक में गई तो उसने पिता की खून से लथपथ लाश पड़ी देखी। यह देखकर उसकी चीख निकल गई। तभी परिवार वाले दौड़कर आ गए। परिजनों के रोने बिलखने पर गांव के तमाम लोग भी वहां पहुंच गए। सूचना पर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह और सीओ बिसौली सुनील कुमार पहुंच गए। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने भी मौका मुआयना किया। फिलहाल परिवार वालों ने किसी से भी रंजिश से इनकार किया है। थाना पुलिस ने बड़े बेटे किशनपाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि लखनपुरा गांव में वर्तमान ग्राम प्रधान शिवचरण की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या हुई है। अभी वजह सामने नहीं आई है। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसकी छानबीन के लिए पुलिस और एसओजी टीम लगा दी गई है।