बदायूं। जनपद में चकबन्दी प्रक्रिया के तहत ग्राम चौपालों का आयोजन किया जाएगा।
बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी ने बताया कि ग्रामवासियों की समस्याओं के निस्तारण एवं राजस्व/चकबन्दी संबंधी शिकायतों के समाधान के उद्देश्य से 23 से 28 फरवरी तक चयनित ग्रामों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तहसील के ग्राम सिरसोल पट्टी जसा में 24 फरवरी को शाम 3 बजे पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल आयोजित की जाएगी।
ग्राम पिण्डौल तहसील बिसौली में 25 फरवरी शाम 3 बजे पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल लगेगी। इन ग्राम चौपालों में उप संचालक चकबन्दी, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, चकबन्दी अधिकारी, चकबन्दीकर्ता एवं चकबन्दी लेखपाल उपस्थित रहेंगे तथा ग्रामीणों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। संवाद