फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास यादव कोर्ट में हुआ पेश

Sat, 05 Sep 2015 12:00 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय मोहम्मद असलम सिद्दीकी की अदालत में तिहाड़ जेल दिल्ली से आया पूर्व सांसद डीपी यादव का पुत्र विकास यादव पेश किया गया। मजिस्ट्रेट के ना बैठने के कारण सुनवाई की अगली तारीख 12 अक्टूबर 2015 तय की गई ।
विज्ञापन

बतातें चलें कि घटना जनवरी 2002 की है। मुकदमा वादी मुनेश कुमार पुत्र गंगा सहाय नयागंज सहसवान निवासी ने 2008 में विशाल कुमार पुत्र कमलराज और विकास कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी बिसौली के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी । वादी को आरोपी विशाल व विकास बिसौली के गांव परसिया में एक शादी में मिले थे और वादी से नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये ले लिए लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगवाई। मुकदमे में पुलिस ने साक्ष्य के अभाव में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। वादी ने प्रोटेस्ट दाखिल करके अदालत द्वारा आरोपी विशाल कुमार व विकास कुमार को अभियुक्त बनाया। मजिस्ट्रेट के आज अदालत में ना बैठने के कारण सुनवाई टल गई। जिसमें अगली तिथि 12 अक्टूबर नियत की गई है।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें