मूसाझाग (बदायूं)। थाना दातागंज क्षेत्र के एक गांव के युवक ने क्षेत्र की ही युवती से कोर्ट मैरिज कर ली। युवती ने एक वीडियो वायरल करते हुए कहा है कि उन्होंने अप्रैल माह में बरेली में आर्य समाज पद्धति से शादी कर ली। बाद में हाईकोर्ट की शरण ली। जहां से उस मैरिज को उचित ठहराते हुए दो माह के अंदर शादी का रजिस्ट्रेशन कराने के आदेश हुए हैं।
युवती ने वायरल वीडियो में खुद को आधार कार्ड के अनुसार बालिग करार दिया है। साथ ही उसका यह आरोप है कि इसके बाद भी थाना पुलिस उसके पति और उसके परिवार वालों को परेशान कर रही है। उसने अपने और पति के लिए सुरक्षा की गुहार की है। इस बारे में पूछे जाने पर एसओ ललिट भाटी का कहना है कि लड़की के पिता ने उनकी बेटी को भगा ले जाने की तहरीर दी है। उसके आधार पर पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। संवाद