फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दूसरे की जाति का नाम लेकर गाली देने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। एक जाति के लोगों पर बेवजह फंसाए जाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए प्रधान के प्रतिनिधि का वीडियो वायरल हो गया। कार में बने जाति विशेष को गालियां देने के मामले ने तूल पकड़ा तो आरोपी ने खुद ही दूसरा वीडियो बनाकर माफी मांग ली। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम से वायरल हो रहे वीडियो को लेकर पूर्व पालिका सदस्य योगेश प्रताप सिंह ने रविवार दोपहर पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि वीडियो में जाति विशेष का नाम लेकर ब्लॉक क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत की प्रधान के प्रतिनिधि ने कार में बैठकर गालियां दी हैं। वीडियो में वह आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है। गालियां देने से पहले एक मामले में उसे बेवजह फंसाए जाने के दावे का भी जिक्र आया है। वीडियो दो- तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।
वीडियो वायरल के बाद जाति विशेष के लोगों में गुस्सा बढ़ा तो रविवार सुबह इसी प्रकरण में एक और वीडियो सामने आ गया। उसे आरोपी ने खुद वायरल किया है। दूसरे वीडियो में वह उसी जाति के लोगों से खुद पारिवारिक रिश्ते बताते हुए माफी मांग रहा है। पूर्व पालिका सदस्य समेत बिनावर क्षेत्र के एक अन्य व्यक्ति ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसे लेकर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्होंने वीडियो नहीं देखा है। वीडियो मांगा गया है। उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच की जा रही है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल दोनों वीडियो की पुष्टि नहीं करती।
विज्ञापन


प्रधान का आपत्तिजनक वीडियो वायरल



बदायूं। उझानी क्षेत्र के एक गांव के प्रधान का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक समाज विशेष के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। मामला तूल पकड़ता देख प्रधान का एक अन्य वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपने बयान पर माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं। संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें