फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन में गड़बड़ी पर शिक्षामित्रों को नोटिस

Mon, 02 Feb 2015 07:52 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
नियमित हुए शिक्षामित्रों में से सत्यापन में गड़बड़ पाए गए तीन शिक्षामित्रों में से दो के खिलाफ बीएसए विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है। एक ने अपने अंक सही होने का दावा करते हुए शपथ-पत्र दिया है। मांग की है कि उसका दोबारा सत्यापन कराया जाए। विभाग की माने तो बोर्ड से तस्दीक के बाद पुन: विचार करते हुए रिमाइंडर जारी किया गया है। जबकि एक और शिक्षामित्र के दिए गए शपथपत्र पर बेसिक विभाग ने अभी कोई विचार नहीं किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लंबे अरसे के बाद शिक्षामित्रों को नियमित किया गया। अगस्त में शुरू हुई प्रक्रिया के तहत जिले के 1119 शिक्षामित्र समायोजित हुए। इनका जब सत्यापन कराया गया तो तीन शिक्षामित्र फर्जी निकले। इनके द्वारा लगाए गए दस्तावेज तथा बोर्ड के सत्यापन में अंकों में अंतर पाया गया। जिस पर तत्काल एक्शन लेते हुए तीनों शिक्षामित्रों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश देते हुए नोटिस जारी किए जाने के आदेश दिए गए। जानकारों की माने तो इन तीनों में से दो के खिलाफ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जबकि समरेर ब्लॉक के एक शिक्षामित्र विवेक ने अपने अंक सही होने का दावा करते हुए शपथ दिया है। लिहाजा विभाग ने इस पर बोर्ड में हुई वार्ता के उपरांत रिमांइडर भेजा है।
वहीं बताते हैं कि आसफपुर में तैनात रहे हीरालाल तथा समरेर के तैनात शिक्षामित्र रामदयाल को नोटिस में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। जानकारों की माने तो इसमें रामदयाल ने भी विभाग को अपना शपथ पत्र दिया है लेकिन इसे अभी स्वीकार नहीं किया गया है। मामला विचाराधीन बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए कृपा शंकर वर्मा का कहना है कि सभी को नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें से शपथपत्र दिया है। विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें