फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरासत में खेल होगा खत्म नई व्यवस्था लागू

Mon, 02 Feb 2015 07:50 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
विरासत में हो रहीं घपलेबाजी की संख्या में इजाफा होने पर राजस्व परिषद ने एक आदेश जारी कर नई व्यवस्था लागू की है। अब जिलास्तर पर विरासत दर्ज करने से पहले गांव में बैठक कर ऐसे मामले सुनाएं जाएंगे, ताकि गांव वाले बता सकें कि मृतक का असली वारिस कौन है। इसके लिए डीएम शंभूनाथ ने विरासत अभियान सोमवार से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बदायूं में ही नहीं प्रदेशभर में विरासतों के नाम पर लोग मृतकों की जमीन हथिया लेते हैं। इस संबंध में जहां शिकायतों का अंबार बढ़ता जा रहा था, वहीं अदालतों में भी इस तरह के वादों की संख्या में भी भारी इजाफा हो रहा है। राजस्व परिषद ने बीच का रास्ता निकालते हुए जिला स्तर पर अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने इसे बिना देरी लगाए लागू कर दिया है। खतौनियों में निर्विवाद उत्तराधिकारी दर्ज कराने के लिए दो फरवरी से लागू अभियान 31 मार्च तक चलेगा।
ऐसे होगा खतौनियों में उत्तराधिकारी का नाम दर्ज
लेखपाल एक निर्धारित तारीख देकर राजस्व गांव में बैठक बुलाएगा। वहीं लेखपाल खतौनियों में खातेदारों के नामों में पढ़कर सुनाएगा। मृत खातेदारों की जगह वहीं निर्विवाद विरासत दर्ज की जाएंगी और तत्काल खतौनी की नकल संबंधित उत्तराधिकारी को दी जाएगी।
विज्ञापन


बाहर निवास करने वालों को आवेदन का विकल्प  
ऐसे लोग जिनकी विरासत होनी है और राजस्व गांव में नहीं रहकर कहीं बाहर रहते हैं। उनके लिए तहसील में आवदेन का विकल्प ही कायम रहेगा। ऐसे आवेदकों के लिए भी लेखपाल वरीयता देकर विरासत दर्ज करेंगे। उन्हें इस बात की पुष्टि करनी होगी कि विरासत निर्विवाद हो।
विज्ञापन


विरासत को जारी हुए हेल्पलाइन नंबर
डीएम ने विरासत दर्ज कराए जाने को गंभीरता से लिया है और इसके लिए हर तहसील में हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। तहसीलवार हेल्प लाइन नंबर-
तहसील             हेल्पलाइन नंबर
बदायूं              05832-224943
दातागंज            05831-270045
सहसवान          05833-254197
बिसौली            05834-244332
बिल्सी             05833-251149-97176767660
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें