फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उझानी-कछला मार्ग पर नहीं चलेंगे वाहन, महाशिवरात्रि तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बदायूं जिले में रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। शनिवार सुबह आठ बजे से महाशिवरात्रि तक उझानी-कछला मार्ग वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान हल्के और भारी वाहन उझानी बाइपास से मुजरिया-सहसवान रोड पर डायवर्ट कर दिए जाएंगे। यह 15 फरवरी की शाम छह बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

बदायूं-मथुरा आने-जाने वाले वाहन गुन्नौर अलीगढ़ होते हुए गुजरेंगे। एटा और कासगंज आने-जाने वाले वाहनों का रूट कादरचौक-कादरगंज मार्ग रहेगा। कोई वाहन उझानी-कछला मार्ग से होकर नहीं जाएगा। इसके तहत बदायूं से हाथरस, मथुरा, अलीगढ़ और राजस्थान जाने वाले वाहन ट्रक, ट्राला, डीसीएम आदि उझानी बाइपास से मुजरिया, सहसवान, गुन्नौर, अलीगढ़ होते हुए निकलेंगे।

वहीं मथुरा, हाथरस, अलीगढ़ और राजस्थान से बदायूं आने वाले वाहन अलीगढ़ से गुन्नौर, सहसवान, मुजरिया और उझानी होते हुए आएंगे। इधर बदायूं से एटा, कासगंज और आगरा जाने वाले भारी वाहन ट्रक, ट्रॉला, डीसीएम नौसेरा से कादरचौक, गंजडुंडवारा होकर निकलेंगे। आगरा, एटा और कासगंज से आने वाले वाहनों का रूट भी गंजडुंडवारा, कादरचौक, नौसेरा रहेगा। इस दौरान मुजरिया चौराहे से कोई वाहन कछला होकर कासगंज की ओर भी नहीं जाएगा। सहसवान कछला मार्ग भी वाहनों के लिए बंद रहेगा। सभी जगह पुलिस तैनात किया गया है।
विज्ञापन


इधर से गुजरेंगे शिव भक्त
महाशिवरात्रि के पर्व पर कछला गंगा घाट आने वाले कांवड़िया कछला घाट से जल लेकर बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और अन्य जिलों को जाने वाले कांवड़िया कछला से उझानी, बदायूं शहर और बिनावर होते हुए जाएंगे। वहीं अलापुर, उसावां, उसहैत जाने वाले कांवड़िया कछला घाट से उझानी, बदायूं शहर से मंडी चौकी से होते जाएंगें। कांवड़ियों के वाहनों के लिए डायवर्जन नहीं है।

यहां तैनात रहेगी पुलिस
उझानी बड़ा बाइपास, मुजरिया चौराहा, मेडिकल कॉलेज तिराहा, कछला रोड सहसवान।


महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर यातायात व्यवस्था के तहत जिले में रूट डायवर्जन लागू किया गया है। शनिवार की सुबह आठ बजे से महाशिवरात्रि के दिन तक इसी व्यवस्था के तहत वाहन निकलेंगे। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहेगा। -डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें