फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिना चेक किए कोर्ट परिसर में नहीं दिया जा रहा प्रवेश

विज्ञापन
कोर्ट के गेट नंबर दो पर मौजूद पुलिस कर्मी व बाहर जाता एक कर्मी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। अयोध्या समेत कई जिलों के न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद जिले में इसकी हलचल कम दिखी। रोजाना की तरह यहां रुटीन चेकिंग होती मिली। दो नंबर गेट से लोग आ-जा रहे थे। वहां गेट पर पुलिस कर्मी मौजूद थे, लेकिन किसी को चेक नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन

पूछने पर बताया कि गेट नंबर एक से ही प्रवेश होता है। यहां से ताे अधिवक्ताओं का प्रवेश होता है। गेट नंबर एक पर चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाता है।

कोर्ट परिसर सीसीटीवी की पूरी तरह से निगरानी में मिला। परिसर में 20 से अधिक कैमरे लगे हैं, जो उच्च क्वालिटी के बताए गए। इसके साथ ही कमरों से लेकर अन्य स्थानों को भी कैमरों से लैस किया जा चुका है। इससे परिसर में आने के बाद लोग कैमरे की नजर में आ जाते हैं। इन कैमरों से लोगों की निगरानी की जाती है। मौजूद जिम्मेदार पुलिस कर्मियों ने बताया कि समय-समय पर गहन चेकिंग अभियान पुलिस अधिकारियों को ओर से चलाया जाता है। बाकी दिनों में गेट पर चेक होने क बाद ही लोगों का प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें