पोस्टमाॅर्टम हाउस में खड़े मृतक पंकज के परिजन। संवाद
सहसवान। वजीरगंज से सहसवान के गोदी नगला शादी समारोह में शामिल हाेने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को गांव बहवलपुर के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
वजीरगंज थानाक्षेत्र के गांव अलीनगर निवासी पंकज (20) व सचिन (21) सहसवान के गोदी नगला शादी समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार रात बाइक से जा रहे थे। रात करीब 10 बजे गांव सहसवान क्षेत्र के गांव बहवलपुर के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे पंकज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं परिवार के लोग भी मौके पर आ गए। घायल को परिजन निजी अस्पताल लेकर चले गए। जबकि पंकज के शव को पुलिस ने जिला मुख्यालय रात में ही भेज दिया। शनिवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में पंकज का गांव अलीनगर में अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। अगर हेलमेट होता तो शायद जान बच सकी थी।