फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिसौली में जाम से लोग परेशान, एक बार फिर बाईपास की मांग

विज्ञापन
बिसौली में लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
बिसौली। मुरादाबाद- फर्रुखाबाद हाइवे बिसौली से होकर गुजरा हुआ है। हाईवे के दोनों तरफ अतिक्रमण की वजह से दिनभर जाम की स्थिति रहती है। इस वजह से लोगों को परेशानी रहती है। पालिका की ओर से कई बार नोटिस दी गई, लेकिन उसका कुछ खास असर नहीं दिखा। अब नगर में बाईपास की मांग फिर से की गई है। इसके लिए क्षेत्रीय विधायकआशुतोष मौर्या ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की है।
विज्ञापन


नगर के एक छोर से दूसरे छोर तक आंवला स्टैंड से तहसील और कोतवाली की तरफ जाने वाले लोगों को हर रोज ही जाम से जूझना पड़ता है। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव से लेकर आज तक नगरवासी इस समस्या के समाधान की मांग करते आ रहे हैं। सपा सरकार में तत्कालीन सांसद धर्मेंद्र यादव के सामने भी मुद्दा उठाया गया, लेकिन समस्या जस की तस रही। जनता की मांग पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सर्वे कराकर 112 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर भेजा था। तब से यह फाइल ठंडे बस्ते में है। अब क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्या ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर बाइपास की मांग करते हुए पत्र सौंपा है। उनका कहना है कि बाईपास की बिसौली को बहुत आवश्यकता है। उम्मीद है कि जल्द इसे शासन से मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें