फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे की दुकान पर थैली खोलकर लोगों को कम दिया जा रहा रिफाइंड

विज्ञापन
थैली को खोलकर रिफाइंड की चोरी। वीडियो वायरल - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शासन के निर्देश पर कार्ड धारकों को निशुल्क राशन मुहैया कराया जा रहा है। इसमें गेहूं, चावल के साथ-साथ रिफाइंड, चना, नमक भी शामिल है, लेकिन कई गांवों में लोगों को कम रिफाइंड दिया जा रहा है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

पूर्ति विभाग के कुछ अधिकारियों की साठगांठ की वजह से कोटेदार जमकर मनमानी पर उतारू हैं। इसका सीधा असर गरीब लोगों पर पर पड़ रहा है। राशन पर इन माफिया ने नजर गढ़ा दी है और मनमाने तरीके से उसका वितरण किया जा रहा है। अगर कोई विरोध करता है तो ये लोग उससे मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इसकी बानगी बृहस्पतिवार को निशुल्क राशन वितरण के दौरान देखने को मिली।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ब्लॉक सालारपुर क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर कोटेदार, कार्ड धारक को थैली से रिफांडर निकालने के बाद ही बांट रहा है।
संबंधित गांव निवासी इस्लाइल ने कुवरगांव थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा कि गांव में बृहस्पतिवार को जब राशन लेने के लिए पहुंचे तो वहां पर कोटेदार ने उन्हें नमक, चना और एक किलो रिफाइंड की थैली दी। थैली से 100 ग्राम रिफाइंड निकाल लिया। जब इसका विरोध किया तो मारपीट करते हुए धक्का देकर दुकान से निकाल दिया। ऐसा कई अन्य लोगों के साथ भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोटेदार को इस तरह का काम नहीं करना चाहिए था। यह पूरी तरह से गलत है। मामले की पूरी जांच कराने के बाद में कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-रमन मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें