मां सरस्वती की पूजा अर्चना की, स्कूलों में हुए भव्य कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने मालवीय आवास पर दीप यज्ञ का आयोजन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन एके श्रीवास्तव ने किया। योग शिक्षक दुर्गेश मिश्र ने योगाभ्यास कराया। योग के लाभ बताए। बीएसए प्रेमचंद्र यादव ने भी विचार रखे। प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला, प्रदेश उपमंत्री मदुलेश यादव, पुनीत चौधरी, श्यामलाल यादव, जिलाध्यक्ष मनोज यादव के साथ कार्यकारिणी के समस्त सदस्य मौजूद रहे। गायत्री परिवार की ओर से बी ज्ञानेंद्र, रजनी मिश्रा, नत्थूलाल शर्मा आदि का सहयोग रहा। श्री स्वामी जी महाराज एसडी शिशु मंदिर में मां सरस्वती का जन्मदिवस मनाया। शिवदेवी सरस्वती शिशु मंदिर में यज्ञ, पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। रामऔतार शर्मा, नाथूराम वर्मा, माखनलाल राजपूत, सुबोध कुमार आदि रहे। केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या डॉ. अमलेश गुप्ता ने वसंत पंचती पर प्रकाश डाला। द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में यज्ञ के पुरोहित राकेश चंद्र शास्त्री ने यज्ञ संपन्न कराया। आर्येंद्र पाल, रामऔतार शर्मा, सुरेंद्र सिंह, स्कंद कुमार, डॉ. दिलीप नागेंद्र, अनुभव शंखधार, सचेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। श्री गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल में वसंत पंचमी मनाई गई। युवा क्रांतिकारी छात्र संगठन ने दुर्गा मंदिर सभागर में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय कुमार मिश्रा ने किया। अध्यक्षता पुनीत कुमार कश्यप की रही। मुशीर अहमद, जयवीर चंद्रवंशी,भूराज सिंह राजलायर, डॉ. अनिरूद्ध अवस्थी, मुकेश कमल, आचार्य नंदकिशोर सारस्वत, सत्यवीर यादव, अचिन मासूम, कामेश पाठक, प्रदीप रायजादा, जीवन लाल कश्यप ने भी काव्य पाठ किया।---------------
बिसौली। प्राथमिक विद्यालय मदनजुड़ी में हवन पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने कहा कि शिक्षा के बिना किसी समाज देश की सही मायनों में उन्नति नहीं हो सकती। प्रधानाध्यापक अनुज कुमार शर्मा, दीपक रस्तोगी, मीना, सुनीता चौहान, दयानन्द, आदि प्रमुखता से मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रवीन अग्रवाल, साहिल मिश्रा, सुमिरत साहिल, सतीश चंद्र सुधांशु, अभीक्ष पाठक, हरगोविंद पाठक, राजन शर्मा, आदित्य तोमर, श्रीपाल शर्मा आदि ने भी काव्यपाठ किया।फोटो-29-----------
------------------------
रुदायन। श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में मां शारदे की पूजा अर्चना की गई। अध्यक्ष वासुदेव शर्मा, संस्थापक कुंवरपाल शर्मा, प्रबंधक अरविंद शर्मा, प्रधानाचार्य हरीशंकर ने विचार रखे।
नगर में हर्षोल्लास से निकली साईं पालकीगायत्री शक्तिपीठ आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर वसंत पंचमी का पावन पर्व आध्यात्मिक दिवस के रूप में मनाया गया। पांच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन और कन्या भोज कराया गया। शक्तिपीठ के ट्रस्टी बी ज्ञानेंद्र, जिला समंवयक डीपी सिंह, रघुनाथ सिंह, सुखपाल शर्मा, कालीचरन पटेल, पीसी शर्मा, पंकज रस्तोगी, रामपाल सिंह, दुर्विजय सिंह, सरिता, रामचंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
----------
बदायूं। सर्वेश्वर साईं मंदिर से वसंतोत्सव पर साईं पालकी निकाली गई। जगह-जगह पुष्पवर्षा से पालकी का स्वागत किया गया। मंदिर व्यवस्थापक एसके वैश्य, अनुराग रस्तोगी, अतुल गुप्ता, अमूल, अभिषेक, रिक्की, अमितेश पाठक, मनीष गुप्ता, डॉ. एसके गुप्ता समेत तमाम लोगों का सहयोग रहा।
--------------------------
मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित हुई
बदायूं। वसंती पंचती पर श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। धर्म रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर हकीकत राय को भी याद किया गया। विद्यालय के पूर्व छात्र दास कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. सिद्धार्थ कश्यप ने अपने माता-पिता शांति देवी तथा पिता हरि शंकर कश्यप (पूर्व प्रधानाचार्य श्रीराम सरस्वती स्कूल) की पुण्य मधुर स्मृति में वंदना सभागार में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कराई। प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने विचार रखे। ओमप्रकाश वैश्य, आत्म प्रकाश वैश्य, सुनील, डॉ. एमडी शर्मा, डॉ. आरपी शर्मा, मदनलाल राजपूत, मनीष अग्रवाल, प्रदीप रस्तोगी, हरीश गुप्ता, राजकुमार सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।
---------
उझानी। न्यू लिटिल एंजिल जूनियर हाईस्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्या शशि भार्गव ने बच्चों को बसंतोत्सव की जानकारी दी। संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर सराफ प्रदीप गोयल, सुरेंद्र शर्मा, रतन जिंदल, राजकुमार गंगवार, नंदकिशोर जैन, सत्यभान, आलोक कुमार गुप्ता आदि रहे। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल ने विद्यार्थियों को वसंतोत्सव का महत्व बताया। प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। वंशीधर मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल में सरस्वती पूजन किया गया। किड्स प्लेनेट प्ले स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए।अयोध्या सरस्वती विद्या मंदिर उमा विद्यालय बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर मनाया। मदरशील मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल, वेदमाता गायत्री विद्या मंदिर और बीआर अंबेंट पब्लिक स्कूल में भी वसंत पंचमी मनाई गई। अखिल भारती विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताटों ने धर्म की रक्षा का बोध कराया। इस मौके पर विवेक कुमार, अवनीश चौबे, वैभव महाजन, विकास उपाध्याय, सौरभ सक्सेना, शेखर उपाध्याय आदि मौजूद थे।
उझानी के गांव अल्लापुर भोगी में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ हुआ। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कथा वाचक स्वामी साधार चैतन्य ने श्रीमद्भागवत कथा के प्रसंगों को सुनाकर भक्तों को भाव विभोर किया। इस मौके पर काजल, रूबी, पूनम, नीतू, ज्योति, पूजा, वीरेश पाल, निरोत्तम पाल, हेतराम पाल, एकराम पाल, राकेश आदि मौजूद रहे।
-----------
धूमधाम से निकली शोभायात्रा
बिल्सी। वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों ने शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। मुकेश शर्मा ने हवन-यज्ञ संपन्न कराया। 51 कन्याओं को भोज कराया गया। शोभायात्रा में रामनिवास, हरपाल मौर्य, धर्मपाल, हरीश चंद्र, श्रीपाल, जगदीश चंद्र, नन्हे, पप्पू, बनवारी लाल शर्मा, लवकुश सोमामी, हरिओम, यादराम, मुकेश गुप्ता, शिवम, सत्यपाल सिंह, डीपी शर्मा, अजय कुमार, प्रेमपाल मौजूद रहे। भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में मां सरस्वती का पूजन किया गया।